Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट
Spread the love

सोशल मीडिया पर हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। फेसबुक पर की गई पोस्ट को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

पोस्ट को लेकर दर्ज हुई शिकायत

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को चराईडांड़ निवासी करनैल सिंह (54) जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 अक्टूबर को फेसबुक पर हेमंत बेदी नाम के अकाउंट से एक पोस्ट देखी थी। पोस्ट में हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों के संबंध में आपत्तिजनक एवं विवादित टिप्पणियां की गई थीं। शिकायतकर्ता ने इसे धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम आरोपी को नोटिस तामील कराने पहुंची। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से संबंधित पोस्ट करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने पोस्ट करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और उसमें लगा सिम जब्त कर लिया।

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्टबताया गया कि आरोपी हेमंत कुमार बेदी (52) कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम बिहावत का रहने वाला है। वह बगीचा विकासखंड के कूदमुरा स्थित मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने या समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

इंस्टाग्राम पर युवती को अश्लील मैसेज से किया परेशान, मंगेतर की ID पर भी भेजे आपत्तिजनक संदेश

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *