अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग
Spread the love

बिलासपुर शहर में साइबर ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती पर आरोप है कि उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को युवक बताया, फिर सोशल मीडिया में दूसरी युवती से दोस्ती की और विश्वास जीतने के बाद उसका अश्लील वीडियो हासिल कर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख की मांग की। रकम नहीं मिलने पर वीडियो पीड़िता के परिजन के व्हाट्सएप पर भेज दिया गया। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर मध्यप्रदेश के कटनी से आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी पहचान बनाकर बनाया भरोसा

पुलिस के अनुसार, तारबाहर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी रिश्ते की बहन से स्नेहा मोगरिया नाम की युवती लंबे समय तक खुद को लड़का बताकर मोबाइल पर बातचीत करती रही। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विश्वास बढ़ा। आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता से उसका निजी वीडियो अपने पास मंगवा लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी, मांगे 10 लाख

वीडियो मिलने के बाद आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख की मांग की। जब रकम नहीं मिली तो 7 फरवरी 2025 को वीडियो पीड़िता के भाई के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया।

परिजन ने सुरक्षित रखे डिजिटल साक्ष्य

पीड़िता के भाई ने वीडियो देखकर उसे तुरंत डिलीट कर दिया, लेकिन साक्ष्य के रूप में स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखकर पुलिस को सौंप दिए। शिकायत में यह भी बताया गया कि वीडियो भेजे जाने के समय उसका पुराना मोबाइल गुम हो गया था। बाद में उसी नंबर की सिम नए मोबाइल में लगाने पर व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश की जानकारी मिली।

कटनी से आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

शिकायत पर पुलिस ने IT Act की धारा 67A, BNS की धारा 308(3) और 79 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवती मध्यप्रदेश के कटनी जिले के शास्त्री नगर की रहने वाली है। इसके बाद तारबाहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि इस ब्लैकमेलिंग में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, संबंध बनाने का बनाया दबाव; मंगेतर संग पहुंची युवती ने जड़े थप्पड़

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *