छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
Spread the love

शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है। छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के निवासी पहुंची। इस दौरान छात्रा ने प्रोफेसर को थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव पर छात्रा काजल मिंज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से प्रोफेसर उसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहे थे। इतना ही नहीं, कथित तौर पर उस पर संबंध बनाने का दबाव भी बनाया जा रहा था।

कई बार समझाया, फिर भी नहीं माने

छात्रा का आरोप है कि उसने कई बार प्रोफेसर से इस तरह की हरकतें बंद करने को कहा। उसने उन्हें यह भी बताया कि वह अविवाहित है, जबकि प्रोफेसर शादीशुदा हैं। इसके बावजूद आपत्तिजनक संदेश भेजने का सिलसिला जारी रहा। छात्रा का कहना है कि उसके पास सभी चैट और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित हैं।

मंगेतर के साथ पहुंची

छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
छात्रा ने प्रोफेसर को थप्पड़ जड़ दिए

लगातार प्रताड़ित से परेशान छात्रा 1 जुलाई को अपने होने वाले पति के साथ प्रोफेसर के निवास पहुंची। वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में छात्रा ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिए। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रोफेसर की पत्नी भी दिखाई देती हैं, जो मामला शांत कराने और माफी मांगने का प्रयास करती नजर आती हैं।

थाने पहुंची छात्रा, फिर हुआ समझौता

बताया जा रहा है कि घटना के बाद छात्रा ने लैलूंगा थाने में लिखित शिकायत देकर प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रा का कहना था कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला तो वह आगे कानूनी कार्रवाई करेगी। हालांकि पुलिस के अनुसार बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

अगर और भी पीड़ित हैं तो सामने आएं

छात्रा ने अन्य छात्राओं से भी अपील की कि यदि किसी और को भी इसी तरह परेशान किया गया है तो वे सामने आकर अपनी बात रखें, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जन्मदिन की रात प्रेमिका को बुलाया, संबंध बनाने के बाद कर दी हत्या, शव को रेत में दफनाया; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *