रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के जन्मदिन Birthday Celebration के अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) परिवार ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह मनाया। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
Birthday Celebration: इस अवसर पर इंटक परिवार की ओर से भूपेश बघेल का गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान इंटक प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मोमेंटो प्रदान कर आत्मीय सम्मान किया।
मजदूर, किसान और आमजन की आवाज हैं भूपेश बघेल – टिकेंद्र ठाकुर
Birthday Celebration: इंटक प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल केवल एक जननेता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी, संस्कृति और आम लोगों की भावनाओं को समझने वाले सच्चे नेता हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने हमेशा मेहनतकश वर्ग के अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाई है। उनके नेतृत्व और संघर्षों से प्रदेश के श्रमिकों एवं आमजन को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
टिकेंद्र ठाकुर ने कहा, “आज इंटक परिवार की ओर से हम अपने प्रिय नेता भूपेश बघेल जी को जन्मदिन (Birthday Celebration) की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। हम ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। उनका अनुभव और संघर्ष आने वाले समय में छत्तीसगढ़ सहित देश की राजनीति और जनहित के आंदोलनों को नई दिशा देगा। इंटक परिवार सदैव मजदूरों, किसानों और मेहनतकश लोगों के हितों की लड़ाई में उनके विचारों और मार्गदर्शन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।”
अभनपुर में केक काटकर मनाया जन्मदिन
Bhupesh Baghel Birthday Celebration:इससे पूर्व इंटक कार्यकर्ताओं ने अभनपुर बस स्टैंड में भूपेश बघेल का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान राहगीरों को भी मिठाई वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम में रायपुर जिला अध्यक्ष द्वय भरत देवांगन एवं देवेंद्र घृतलहरे, उपाध्यक्ष धीरेंद्र गिरहले, चंद्रहास साहू, टेकचंद साहू, जिला महासचिव राजू मारकंडे, नीरज हरवंश, अभनपुर मंडल अध्यक्ष गणेश सिन्हा, गंगा ठाकुर, विमल साह,ू मुकुंद सिन्हा, भूपेंद्र साहू, भुलऊ देवांगन, गिरधारी देवांगन, तुषार गिलहरे, साहिल गिलहरे, किशन मानिकपुरी, हिमांशु यादव, धनी चतुर्वेदी, छम्मन डहरिया, हरगोविंद देवांगन, मनोज साहू, अनुराग भारती, नीरज लहरे, राजा बारले, रोशन, ओम, देवेश, आयुष सहित बड़ी संख्या में इंटक के प्रदेश, जिला एवं स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






