अभनपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार 10 अगस्त को नगरी प्रवास के दौरान अभनपुर पहुंचे। इस दौरान मोहन ढाबा के पास भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कई विधायक और कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद
भूपेश बघेल के साथ कसडोल विधायक संदीप साहू, सनी अग्रवाल, भाटापारा विधायक इंद्र साव, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जीत सिंह, आलोक चंद्राकर, सौरभ शर्मा, राजा चावला सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में इंटक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने गजमाला पहनाकर भूपेश बघेल का स्वागत किया और फल की टोकरी भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता प्रकट की।
स्वागत कार्यक्रम में इंटक के जिला अध्यक्ष भारत देवांगन, धीरेन्द्र गिलहरे, फतीष साहू, चंद्रहास साहू, टेकचंद साहू, किसन मानीकपुरी, योगेंद्र सोनकर, हेमंत देवांगन, साहील, गणेश सिन्हा, ओमप्रकाश साहू, पन्नालाल नोरंगे, जयवर्धन बघेल, कमलेश टंडन, जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे, मोमबाई हरबंश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हुए भूपेश बघेल
स्वागत से अभिभूत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए उनके स्नेह और उत्साह की सराहना की।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p





