Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Raipur Knife Attack
Spread the love

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। Raipur Knife Attack घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में 2 अपचारी बालकों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

महादेव घाट रोड की घटना

जानकारी के अनुसार पहली घटना गणेश मंदिर के पास महादेव घाट रोड की है। निषादपारा रायपुरा निवासी कैलाश निषाद (20) अपनी महिला मित्र के साथ पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी से पहुंचे चंगोराभाठा निवासी टीकेंद्र देवांगन (20) ने उसे रोक लिया। टीकेंद्र ने बिना किसी बातचीत के अपने पास रखे चाकू से कैलाश पर हमला कर दिया। हमले में घायल कैलाश ने बचाव के दौरान टीकेंद्र से चाकू छीन लिया और उसी चाकू से उस पर वार कर दिया।

Raipur Knife Attack: गंभीर रूप से घायल टीकेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं कैलाश निषाद को उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

विवाद के बाद युवक की हत्या

Raipur Knife Attack: दूसरी घटना 23 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 12.30 बजे श्रीराम नगर चंगोराभाठा में हुई। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय भोला विश्वकर्मा का स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भोला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Knife AttackRaipur Knife Attack: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा हत्या मामले में 5 आरोपियों और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें दबिश दे रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या, बलवा और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

उधारी के 5 हजार मांगना पड़ा भारी, युवक की चाकू से हत्या; रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, 5 आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *