Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
लल्ला सोनवानी मामला
Spread the love

नवापारा। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के आरोपी लल्ला सोनवानी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के प्रयास के मामले में गोबरा नवापारा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना गोबरा नवापारा में दर्ज अपराध की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी सुनील सोनवानी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त उसकी बुलेट बाइक को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 132, 221, 296, 351(2) एवं 61 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में रासुका के आरोपी लल्ला सोनवानी, उसकी मां और दो पत्नियां सहित अब तक 10 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। इस दौरान प्राप्त साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी सुनील सोनवानी की भूमिका सामने आई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थी।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक क्रमांक सीजी 04 सीएच 8713 को भी जब्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि लल्ला सोनवानी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर रायपुर जेल ले जा रही थी। इस दौरान उसके परिजनों और समर्थकों पर पुलिस के साथ विवाद, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने के आरोप लगे थे।

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपियों द्वारा पुलिस टीम का पीछा कर वाहन रोकने, पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी और मारपीट करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान कर लगातार कार्रवाई शुरू की।

कानून से खिलवाड़ करने पर होगी कठोर कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अपराधियों को संरक्षण देने अथवा पुलिस अभिरक्षा से गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारी, नगर में निकाला जुलूस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *