छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय महिला का शव घर के बाहर झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव अर्धनग्न (Semi-naked body of a woman found) अवस्था में मिला है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से महिला का पति भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान राजकुमारी चौहान (48 वर्ष) निवासी मस्जिदपारा, धरमजयगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन उनकी छोटी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में घर लौटने पर मां घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद घर के बाहर झाड़ियों के बीच राजकुमारी का शव (Semi-naked body of a woman found) पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक रात पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना के बाद से पति घर से लापता
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से मृतका का पति मोहब्बत चौहान घर से लापता है। उसकी तलाश की जा रही है और उससे पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

