Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
अग्रसेन जयंती समारोह
Spread the love

अभनपुर। महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श केवल समाज की धरोहर नहीं, बल्कि आपसी एकता, सहयोग और सेवा भावना से मजबूत भविष्य के निर्माण का मार्ग भी हैं। इसी संदेश के साथ छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज राजिम-अभनपुर इकाई के तत्वावधान में अभनपुर के राजिम रोड स्थित एक व्यावसायिक परिसर में अग्रसेन जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से ही मजबूत होगा समाज

अग्रसेन जयंती समारोहकार्यक्रम में समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना, आरती कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल (राजिम) ने सामाजिक एकजुटता, पारस्परिक सहयोग और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक युग में भी महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत समाज को सही दिशा देने में प्रासंगिक हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए श्याम अग्रवाल ने कहा कि समाज की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब सभी वर्गों और परिवारों के बीच आपसी सहयोग एवं सद्भाव की भावना विकसित हो। व्यापारिक उन्नति के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी जरूरी है। महाराजा अग्रसेन जी ने अहिंसा, नैतिकता, परोपकार और समाज के प्रति समर्पण का जो मार्ग दिखाया, उसे जीवन में अपनाकर समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाया जा सकता है।

उन्होंने नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक गतिविधियों का उद्देश्य केवल आयोजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने, जरूरतमंदों की सहायता करने और युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास होना चाहिए।

सामाजिक लोगों ने रखे विचार

कार्यक्रम में समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल के साथ उमेश अग्रवाल (अभनपुर), दीपक अग्रवाल (राजिम), श्रीजय अग्रवाल (अभनपुर) एवं संजय अग्रवाल (कल्ले) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में एकता, सहयोग तथा सेवा कार्यों को बढ़ावा देने की अपील की।

ये रहे मौजूद

अग्रसेन जयंती समारोहकार्यक्रम का मंच संचालन उपेन्द्र अग्रवाल ने किया, जबकि अनिल अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मणीकांत अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, विकास अग्रवाल (नया रायपुर), अजय अग्रवाल (राजिम), विनोद अग्रवाल (अभनपुर), श्रीमती रंजू अग्रवाल, श्रीमती अनुराधा अग्रवाल, श्रीमती मंजू अग्रवाल, श्रीमती शुभ्रा अग्रवाल, श्रीमती निर्मला अग्रवाल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, पलाश अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, रुचित अग्रवाल, रचित अग्रवाल, अनुश्री अग्रवाल एवं अनय अग्रवाल सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ने लगाया महास्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *