राजिम। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम भेण्ड्री (जामगांव) में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच मां शीतला मंदिर भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद मंदिर भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम गिरिराज भगत (परेवाडीही वाले) के विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद में आयोजित हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल के साथ गांव की धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।
मंदिर भवन आस्था के साथ सामाजिक एकता का भी केंद्र – रोहित साहू
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं को नवरात्र पर्व तथा मंदिर भवन के लोकार्पण की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि माता शीतला हमारी आस्था, संस्कृति और सुख-समृद्धि की प्रतीक हैं। गांव में मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी होता है। जब ग्रामीण एकजुट होकर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हैं, तो गांव में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
विधायक ने कहा कि राजिम क्षेत्र की जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्राम भेण्ड्री के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने की बात कही। साथ ही आयोजन समिति, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों और समस्त ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना की।
अतिथियों का आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत मां शीतला की पूजा-अर्चना और आरती से हुई। ग्राम पंचायत भेण्ड्री की सरपंच श्रीमती सविता चुम्मन सिन्हा, उपसरपंच रमेश सिन्हा, पंचगण और ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू सहित अन्य अतिथियों का तिलक, पुष्पमाला और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। आयोजन में धार्मिक उत्साह के साथ ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
समारोह में जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कोमल ढीढी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष सतीश यादव, भाजपा जिला गरियाबंद के मंत्री जगदीश यदु, भाजपा मंडल फिंगेश्वर की अध्यक्ष मंजूलता हरित, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, फणीकेश्वरनाथ महाविद्यालय फिंगेश्वर के अध्यक्ष राजू साहू, जनपद सदस्य चंपेश्वरी चोवा ध्रुव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सियाराम ध्रुव, मंडल महामंत्री भुवनलाल साहू एवं प्रेमलाल टोडर तथा बूथ अध्यक्ष जगतराम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा भेखलाल साहू, रोहन साहू, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच युधिष्ठिर साहू (रजकट्ठी), अरुण ध्रुव (लचकेरा), हुमनराजकुमार सिन्हा (बोरिद), योगेश्वरी दिनेश शुक्ला (खैरझिटी) और जीतू ज्योति रवि बघेल (गुण्डरदेही) सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
तरजुंगा में भी नवरात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक
ग्राम भेण्ड्री में लोकार्पण कार्यक्रम के बाद विधायक रोहित साहू समीपस्थ ग्राम तरजुंगा में आयोजित शारदीय नवरात्र कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां ग्रामीणों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विधायक ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में डॉ. गंगाराम साहू, हीरु डहरे, यशवंत साहू, दशरथ सिन्हा, मिंजुन साहू, नरोत्तम सिन्हा, कलिकुमार साहू, जगत साहू, घनश्याम अडावंशी, दाऊलाल सिन्हा, हेमू सिन्हा, उमराव सिन्हा, विनीत उपाध्याय, दोहन साहू, धान बाई साहू, प्रतिभा ध्रुव, कल्याणी साहू, योगेश्वरी साहू, पार्वती बांधे, मनीषा ध्रुव, दशोदा साहू, लछवंतिन यादव, गंगू साहू, ठाकुर राम यादव, चुम्मन यादव, भूरूराम ध्रुव, पिलाराम निषाद और जोहनराम बांधे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
परसदा खुर्द में विकास का संकल्पः रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं





