बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर नाराज युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल में कमरे में युवती की लाश फांसी के फंदे से लटके मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतका के मोबाइल फोन से मिले साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। मामला धमतरी जिले के रूद्री थाना क्षेत्र का है।
प्रेमी को मनाने कवर्धा से धमतरी पहुंची थी युवती
जानकारी के अनुसार, कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुरी (22) और धमतरी के गोकुलपुर वार्ड निवासी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि टिकेश्वर ने पिंकी से शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह शादी से इनकार करने लगा। इसी बीच पिंकी को उसके दूसरी लड़कियों से बातचीत और संबंधों की जानकारी मिली। मामले की सच्चाई जानने और शादी को लेकर बात करने के लिए पिंकी 24 सितंबर को धमतरी पहुंची और रुद्री रोड स्थित होटल सीजी-05 के कमरा नंबर 106 में ठहरी।
कमरे में हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर की शाम टिकेश्वर युवती से मिलने होटल पहुंचा था। वहां दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई, लेकिन युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपी पर युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप भी हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया कि युवती को पहले भी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था।
होटल के कमरे में मिली थी लाश
26 सितंबर को होटल के कमरे में पिंकी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शुरुआत में मौत की परिस्थितियों की पड़ताल की गई और होटल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। मोबाइल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
पुलिस ने जांच के बाद 9 अक्टूबर को टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
बेटे को जन्म देने के 3 दिन बाद नवप्रसूता ने लगाई फांसी, महिला का पेड़ पर मिला शव; नवजात ICU में भर्ती






