Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
पक्की सड़क निर्माण
Spread the love

राजिम। राजिम विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। परसदा जोशी से टीला एनिकट तक 2.50 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क निर्माण के लिए शासन ने 4 करोड़ 70 लाख 48 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस सड़क के निर्माण से गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड और रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के बीच सीधा सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

बताया गया कि क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग को पक्का किए जाने की मांग की जा रही थी। विधायक रोहित साहू ने इस मांग को शासन स्तर पर उठाते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास किए। स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

आवागमन और संपर्क होगा आसान

परसदा जोशी से टीला एनिकट तक सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं फिंगेश्वर और आरंग विकासखंड के बीच संपर्क मजबूत होने से क्षेत्र में आवागमन के साथ-साथ व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक रोहित साहू ने सड़क की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की समृद्धि और प्रगति का नया मार्ग साबित होगी। जनता से किए गए विकास के वादों को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का जताया आभार

विधायक रोहित साहू ने सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों को गति मिल रही है और वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से क्षेत्र में विकास के नए कार्यों को स्वीकृति मिल रही है।

विधायक ने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्रवासियों को विकास की कई नई सौगात मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्रवासियों में खुशी

सड़क निर्माण की स्वीकृति के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से क्षेत्र को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए शासन और विधायक रोहित साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम-छुरा मार्ग का होगा कायाकल्प, 145.62 करोड़ की लागत से 45 किमी सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण; विधायक रोहित साहू ने कुदाली चलाकर किया भूमिपूजन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *