Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, लोहारा थाना क्षेत्र के विचारपुर के पास बाइक और स्कूटी आमने-सामने भीषण टक्कर हुई है। हादसे में ग्राम कापसी, जिला राजनांदगांव निवासी श्याम चरण की मौके पर ही मौत हो गई। वह रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं ढोढमा नवापारा निवासी देवदास मार्कंडेय (18) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल पुनीत रात्रे (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। हादसे में मृत तीनों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा-मगरलोड मार्ग पर ट्रक-हाइवा की जोरदार टक्कर, ट्रक चालक की मौत

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *