नवा रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में तैरने की शर्त एक युवक की जान चली गई। दोस्तों के बीच खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगी, जिसके बाद दो युवक पानी में कूद गए। एक युवक तो सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन दूसरा युवक गहरे पानी में समा गया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।
दोस्तों ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी आदिल खान पिता नासिर खान, उम्र करीब 24 वर्ष, बुधवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने गया था। वहां दोस्तों के बीच पानी में तैरकर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने को लेकर शर्त लगी थी। आदिल और तौफीक पानी में उतरे थे। दोनों खदान के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया, जबकि तौफीक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।
आदिल के डूबने के बाद उसके दोस्तों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही माना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए SDRF टीम से संपर्क किया।
रात में रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन
SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन अंधेरा होने और ब्लू वाटर में पानी की अत्यधिक गहराई के कारण रात में सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। गुरुवार सुबह SDRF की टीम ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण काफी मशक्कत के बावजूद अब तक आदिल का पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश लगातार जारी है।
नवापारा के छात्र की डूबने से हुई थी मौत
बता दें कि इससे पहले 31 अक्टूबर को ब्लू वाटर खदान में डूबने से 2 बच्चों की मौत हुई थी। जिसमें एक बच्चा नवापारा का रहने वाला था। नौ छात्रों का एक ग्रुप क्लास बंक कर ब्लू वाटर खदान घूमने पहुंचा था। इसी दौरान जयेश और मृदुल नहाने के लिए पानी में उतरे और गहरे पानी में चले गए। 1 नवंबर को जयेश का शव बरामद हुआ, जबकि 2 नवंबर की सुबह मृदुल का शव भी निकाला गया।
VIDEO
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
महानदी में डूबे युवक का 15 घंटे बाद मिला शव, दो बच्चों को बचाने के दौरान गई थी जान





