Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

राजिम। सावन के तीसरे सोमवार को पूर्व मंत्री एवं अभनपुर के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने हजारों समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों के साथ करीब 130 किलोमीटर लंबी पंचकोशी धाम यात्रा निकाली। केसरिया वस्त्र धारण कर बुलेट बाइक पर सवार श्री साहू के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के साथ दर्जनों चारपहिया वाहन शामिल रहे। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय बना रहा।

यात्रा का शुभारंभ राजिम त्रिवेणी संगम से जल लेकर किया गया। श्री साहू सबसे पहले त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ पंचकोशी धाम यात्रा आगे बढ़ी।

यात्रा के दौरान श्री साहू का काफिला पटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद वे चंपारण स्थित प्रसिद्ध चंपेश्वर नाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। चंपेश्वर नाथ मंदिर में पूजा के पश्चात यात्रा टीला एनीकट मार्ग से आगे बढ़ी और महासमुंद क्षेत्र के समीप स्थित बम्हनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां भी भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर विधिवत पूजा की गई।

इसके बाद यात्रा सूखा नाला के निकट कनेकेरा मंदिर पहुंची, जहां महादेव की आराधना की गई। आगे फिंगेश्वर स्थित प्राचीन फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पंचकोशी यात्रा अपने अंतिम पड़ाव कोपरा स्थित कोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के पश्चात यात्रा पुनः राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

पंचकोशी यात्रा के दौरान धनेंद्र साहू के काफिले का विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर शिवभक्तों एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। यात्रा में प्रमुख रूप से धनेंद्र साहू के बेटे जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू समेत चंद्रहास साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जीत सिंह, सौरभ शर्मा, नवापारा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, शेखर बाफना, गिरधारी साहू, अजय कोचर, सुरेंद्र साहू, पार्षद अजय साहू, रामरतन निषाद, तरुण केसरी, हेमंत साहनी, टिकेश्वर गिलहरे, अर्जुन साहू, फागुराम देवांगन, दीपाली राजपूत, राजा चावला, निर्माण यादव, शहीद रजा, अनुभव जैन, प्रदीप साहू, मानसिंह ध्रुव, महेश साहू, कुंती साहू, पूजा बाई गिलहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, शिवभक्त शामिल हुए।

आस्था और परंपरा से जुड़ी पंचकोशी यात्रा

पंचकोशी धाम यात्रा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और प्राचीन शिव परंपरा से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा मानी जाती है। विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना करते हुए निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सावन के पावन महीने में आयोजित इस यात्रा ने पूरे अंचल को भक्तिमय वातावरण से भर दिया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा में संध्या राव के नेतृत्व में स्वच्छता दीदियों ने फहराया तिरंगा, स्वच्छता को बताया राष्ट्रसेवा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *