गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबाकुपी के जंगल में बुधवार शाम कॉलेज छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटके मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हरेली पर्व के दिन चैतरा गांव जाने वाले मुख्य मार्ग के पास बाबाकुपी के जंगल में ग्रामीणों ने सागौन के पेड़ पर युवती का शव लटका देखा था। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पर पुलिस को दी। सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
मृतका की पहचान चांदनी ध्रुव (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गणेशपुर गदहीडीह के 15 वार्ड की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बेटी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जंगल में पेड़ से लटका मिला था शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चांदनी जंगल तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी





