सक्ती। जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लकड़ी के बेड़ी से कौशिल्या सिदार पर हमला किया था। गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव के चलते महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान दुरपा निवासी कौशिल्या सिदार पति कार्तिक राम सिदार (55) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने अनिल कुमार सिदार पिता कार्तिक राम सिदार (38), को गिरफ्तार किया है।
लकड़ी से किया हमला
पुलिस के मुताबिक घटना 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 6.45 बजे की है। आरोपी अनिल सिदार ने मामूली विवाद में कौशिल्या सिदार पर लकड़ी के बेड़ी से वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि महिला के शरीर में अंदरूनी चोटें आईं और उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद कौशिल्या को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच में तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर गवाहों की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बेड़ी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सिदार को 12 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
बच्ची के साथ गलत हरकतें देख पत्नी ने खोया आपा, साड़ी से गला घोंटकर पति की हत्या





