पुलिस थाने के टावर पर चढ़ी युवती
Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 20 वर्षीय युवती पुलिस थाने के परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी को थाने बुलाकर शादी कराने की मांग पर अड़ गई। करीब चार से पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने जोखिम उठाते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

जानकारी के अनुसार, युवती ने पहले अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसी मामले में बयान दर्ज कराने के लिए उसे शुक्रवार को थाने बुलाया गया था। बयान की प्रक्रिया के दौरान वह अचानक थाना परिसर से बाहर निकली और देखते ही देखते रेडियो टावर पर चढ़ गई। घटना से पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रेमी को बुलाओ, शादी कराओ की मांग

युवती का कहना है कि उसका प्रेमी पिछले 3 से 4 वर्षों से उसके साथ रिश्ते में था, लेकिन कई महीनों पहले उसे छोड़कर चला गया। तब से उसका मोबाइल भी बंद है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसी बात से नाराज युवती लगातार पुलिस से प्रेमी को थाने बुलाकर दोनों की शादी कराने की मांग करती रही।

ग्रामीणों की लगी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन, गांव के सरपंच, उपसरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना परिसर पहुंच गए। सभी ने युवती को नीचे उतरकर बातचीत करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।

पुलिस ने बचाई जान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए और प्रशिक्षित पुलिसकर्मी रेडियो टावर पर चढ़कर युवती तक पहुंचे। काफी देर तक समझाइश और बातचीत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे शांत कराया और परिजनों से भी चर्चा की। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

खुद को लड़का बताकर युवती से की दोस्ती… फिर बनाया अश्लील वीडियो और मांगे 10 लाख, आरोपी युवती गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *