Spread the love

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने दूसरे युवक से संबंध होने के शक में गले में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवती ने दम तोड़ने से पहले कागज पर आरोपी का नाम लिखकर पुलिस को अहम सुराग दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पार्क में मिलने बुलाया, फिर गले पर किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, रितेश राजवाड़े ने अपनी प्रेमिका राधिका राजवाड़े (19) को रविवार शाम सूरजपुर के नेहरू पार्क में मिलने बुलाया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि रितेश को राधिका के किसी अन्य युवक से बातचीत करने का शक था। इसी बात से नाराज होकर उसने चाकू से राधिका के गले पर हमला (Murder of Girlfriend) कर दिया। वार इतना गंभीर था कि चाकू गले के आर-पार हो गया।

खून से लथपथ हालत में दौड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम

Murder of Girlfriend: हमले के बाद राधिका जान बचाने के लिए कुछ दूर तक दौड़ी, लेकिन खून अधिक बहने के कारण पार्क में ही गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लिखकर बता गई आरोपी का नाम

Murder of Girlfriend: गले में गंभीर चोट होने के कारण राधिका बोलने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने इशारे से कागज और पेन मांगा और उस पर हमलावर का नाम लिख दिया। यह जानकारी पुलिस जांच का महत्वपूर्ण आधार बनी।

CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने पार्क और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मौके से जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। बाद में उसे रेलवे ट्रैक के पास से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद एक पर्चा भी छोड़ा था, जिसमें उसने वारदात की जिम्मेदारी ली थी।

Murder of Girlfriend: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रितेश और राधिका के बीच प्रेम संबंध था। आरोपी को शक था कि राधिका किसी दूसरे युवक से भी बातचीत करती है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जन्मदिन की रात प्रेमिका को बुलाया, संबंध बनाने के बाद कर दी हत्या, शव को रेत में दफनाया; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *