SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन
Spread the love

आरंग। लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण महानदी उफान पर है। अचानक बढ़े जलस्तर से रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के निसदा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे गांव के कई हिस्से जलमग्न हो गए। इसी दौरान एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने मकान में चारों ओर से पानी से घिरकर फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया।

12 मकानों से 42 लोगों को कराया गया सुरक्षित

महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका को देखते हुए गांव के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने सुबह ही सतर्कता बरतते हुए बाढ़ प्रभावित होने वाले 12 मकानों से 42 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।

SDRF रेस्क्यू ऑपरेशनहालांकि सियाराम साहू और उनके परिवार को भी घर खाली करने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिवार ने स्थिति को सामान्य समझते हुए घर छोड़ने से इनकार कर दिया। कुछ ही घंटों बाद जलस्तर तेजी से बढ़ा और उनका मकान पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकल सके।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे और थाना प्रभारी हरीश साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDRF की विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

SDRF रेस्क्यू ऑपरेशनरेस्क्यू टीम ने तेज बहाव के बीच बोर्ट की मदद से साहसिक अभियान चलाया और भारी मशक्कत के बाद सियाराम साहू के परिवार के सभी 6 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम की सराहना की।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी सुरक्षित

बचाव अभियान पूरा होने के बाद सभी छह लोगों को एहतियातन एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों के अनुसार सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी प्रशासन और SDRF की टीमें नाव के जरिए निसदा सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन ने महानदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें, प्रशासन की चेतावनी का पालन करें और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

बारिश बनी काल! उफनते नाले में बहा किसान, कई किलोमीटर दूर मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *