Baiga-Guniya Conference
Spread the love

सूरजपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में रविवार को जिला स्तरीय बैगा-गुनिया सम्मेलन (Baiga-Guniya Conference) का आयोजन किया गया। कलेक्टर रेना जमील के निर्देश तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए बैगा-गुनिया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

झाड़-फूंक में न गंवाए समय

Baiga-Guniya ConferenceBaiga-Guniya Conference: सम्मेलन में सर्पदंश, मौसमी बीमारियों और क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, बचाव एवं समय पर उपचार को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सा अधिकारियों ने बैगा-गुनिया समुदाय से अपील की कि सर्पदंश अथवा गंभीर बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक में समय न गंवाते हुए मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल भेजें, ताकि समय पर उपचार से जनहानि रोकी जा सके।

पारंपरिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान

सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने बैगा-गुनिया समुदाय (Baiga-Guniya Conference) से पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और औषधीय ज्ञान का दस्तावेजीकरण कर उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है।

सर्पदंश में अस्पताल पहुंचाना ही सबसे प्रभावी उपाय

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा ने कहा कि सर्पदंश के मामलों में मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने टीबी एवं अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षणों की पहचान कर समय पर जांच और उपचार कराने की भी अपील की।

मुनगा रोपण का दिया संदेश

Baiga-Guniya Conference: कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि बैगा-गुनिया और स्वास्थ्य विभाग दोनों का उद्देश्य जनजीवन की रक्षा करना है। उन्होंने सभी से मरीजों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही मंत्री की पहल पर चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक मुनगा (सहजन) के पौधे लगाने तथा उसके औषधीय एवं पोषण संबंधी गुणों के प्रचार-प्रसार का भी आह्वान किया।

Baiga-Guniya Conferenceकार्यक्रम के अंत में जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश पैंकरा ने सभी अतिथियों, बैगा-गुनिया समुदाय तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

सावन से पहले मुक्तिधाम में तंत्र-मंत्र, जादू-टोना! मुक्तिधाम में बिखरी मिली संदिग्ध सामग्री; ग्रामीणों में दहशत

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *