Tantra-Mantra and Sorcery at the Cremation Ground
Spread the love

दुर्ग जिले के कचांदुर गांव के मुक्तिधाम में शनिवार को खून के निशान, कटे हुए नींबू, अंडे, मछली और अन्य पूजा सामग्री मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह वहां पहुंचे ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो हैरान रह गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

मुक्तिधाम में बिखरी मिली संदिग्ध सामग्री

ग्रामीणों के अनुसार, मुक्तिधाम में एक मटका भी मिला, जिसमें पशु का मांस और अन्य पूजा सामग्री रखी हुई थी। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि रात के समय किसी ने तंत्र-मंत्र से जुड़ा अनुष्ठान किया होगा। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गांव के सरपंच ने दावा किया कि मुक्तिधाम में सूअर के बच्चे की बलि दी गई हो सकती है। सूचना मिलने पर जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान अभी तक पशु बलि की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सामान की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि आसपास मिले खून के निशानों की भी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह खून किसका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सावन शुरू होने से पहले ‘‘गांव बांधने’’ की पारंपरिक पूजा वर्षों से होती आ रही है। वहीं, कुछ लोगों ने घटना को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील की है।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया शीतल जुड़वास महोत्सव, निकली बैलगाड़ी शोभायात्रा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *