Raid on sawmill
Spread the love

अभनपुर:- रायपुर जिले के अभनपुर में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरा मिल पर छापा (Raid on sawmill) मारा है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सरई समेत अन्य इमारती लकड़ियां बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब्त लकड़ी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर और कोरबा वन मंडल के अधिकारी पिछले दो दिनों से लगातार जांच में जुटे हैं।

दो दिनों से चल रही कार्रवाई

Raid on sawmillसूत्रों के अनुसार, अभनपुर स्थित हुकुम चंद शर्मा के आरा मिल (Raid on sawmill) में पिछले दो दिनों से वन विभाग की संयुक्त टीम जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में लकड़ियों का स्टॉक मिला, जिसकी वैधता और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वन विभाग की टीम लकड़ियों की नाप-तौल कर जब्ती की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

कोरबा से चोरी-छिपे लाई गई लकड़ी!

Raid on sawmillRaid on sawmill: प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कोरबा जिले में शासकीय भूमि, राजस्व विभाग, एसईसीएल (SECL ) और सीएसईबी (CSEB) क्षेत्र से काटी गई लकड़ियां चोरी-छिपे अभनपुर के इस आरा मिल तक पहुंचाई गई थीं। हालांकि इस संबंध में वन विभाग की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है और जांच जारी है।

Raid on sawmillRaid on sawmill: जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, एक ही लाइसेंस पर चार अलग-अलग आरा मिलों का संचालन किया जा रहा था। इस मामले में वन विभाग दस्तावेजों की गहन जांच कर रहा है। अनियमितताएं मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आरा मिल किया गया सील

Raid on sawmillRaid on sawmill: वन विभाग ने कार्रवाई के दौरान हुकुम चंद शर्मा के आरा मिल को सील कर दिया है। मौके पर जब्त की गई लकड़ियों की गिनती, नाप-तौल और मूल्यांकन का कार्य जारी है।

करोड़ों के अवैध कारोबार की जांच

Raid on sawmillRaid on sawmill: जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पूरे मामले में रायपुर और कोरबा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर जांच की निगरानी कर रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लकड़ियों की आपूर्ति में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम में 24 करोड़ की सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की बू! पहली बारिश ने खोली गुणवत्ता की पोल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *