राजिम विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कोपरा को पेयजल संकट से स्थायी राहत दिलाने के लिए राज्य शासन ने 20 करोड़ 35 लाख रुपये की जल आवर्धन योजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजना के तहत नगर में नई पानी टंकियों का निर्माण, पाइपलाइन का विस्तार तथा जल शुद्धिकरण संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जिससे भविष्य में हर घर तक शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
जल्द होगा भूमिपूजन
विधायक रोहित साहू ने कहा कि नगर पंचायत कोपरा में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था लंबे समय से जनता की प्रमुख मांग थी। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही योजना का भूमिपूजन कर कार्य शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन के मूलमंत्र पर काम कर रही है। पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा हर नागरिक का अधिकार है और यह योजना हमारे इसी संकल्प को पूरा करेगी। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
नगरवासियों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने इसे कोपरा के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि योजना पूरी होने के बाद नगरवासियों, विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
उपमुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के कोपरा प्रवास के दौरान विधायक रोहित साहू ने जल आवर्धन योजना की मांग रखी थी। उसी दौरान मंच से योजना स्वीकृत करने की घोषणा की गई थी, जिसे अब शासन ने प्रशासकीय मंजूरी प्रदान कर दी है।
प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके पश्चात योजना का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ होने की संभावना है। योजना के तहत अब नगर में नई टंकियों का निर्माण, पाइपलाइन का विस्तार और जल शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
बासीन में 30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, विधायक रोहित साहू ने किया भूमिपूजन

