युवक का शव
Spread the love

अभनपुर इलाके में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सातपारा निवासी हुलेश यदु पिता देवलाल यदु (23 वर्ष) का शव ग्राम बिरोदा में पेड़ पर लटके मिला। ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान लिया जा रहा है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा शिक्षक, सुसाइड नोट लिख कर ली आत्महत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *