Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Spread the love

नवापारा पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहा था, जबकि जिम के बाहर खड़ी उसकी बिना नंबर स्कूटी की डिक्की से पुलिस ने दांतेनुमा धारदार हंसुआ बरामद किया है। पुलिस ने हथियार जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने की घेराबंदी, जिम से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गेश साहू नामक युवक नवापारा स्थित NCT जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहा है। जिम के सामने उसकी बिना नंबर की होंडा स्कूटी खड़ी है, जिसकी डिक्की में अपराध करने की नीयत से एक दांतेनुमा धारदार हंसुआ रखा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम NCT जिम के सामने पहुंची और बताए गए व्यक्ति की घेराबंदी की। पुलिस ने जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज

पूछताछ में युवक ने अपना नाम दुर्गेश साहू बताया। पुलिस ने जिम के सामने खड़ी उसकी स्कूटी की डिक्की खुलवाई, जहां से एक नग दांतेनुमा धारदार हंसुआ बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

लल्ला सोनवानी मामला: एक और गिरफ्तारी, आरोपी सुनील सोनवानी भेजा गया जेल; घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक भी जब्त

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *