Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश
Spread the love

धमतरी। मगरलोड क्षेत्र के ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जीवन निषाद (47 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पेट्रोल पंप के नोजल में आग लगाने का प्रयास किया था। इसमें असफल होने पर परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले में गिरकर उसकी बेटी की बाढ़ के पानी में बहने से मौत हो गई थी। वह इस घटना के लिए पेट्रोल पंप प्रबंधन को जिम्मेदार मानता था और इसी बात को लेकर उसके मन में आक्रोश था।

आधी रात पेट्रोल पंप पहुंचकर लगाई आग

पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिशजानकारी के अनुसार, घटना 1 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे की है। ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचे आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल नोजल में माचिस से आग लगाने का प्रयास किया। नोजल में आग नहीं लगने पर उसने परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत मिलने पर मगरलोड पुलिस ने BNS  की धारा 296, 326(f) और 324(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

बेटी की मौत से नाराज था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर 2026 को ग्राम मेघा में पेट्रोल पंप के सामने स्थित खुले नाले में एक बच्ची गिर गई थी। उस समय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति थी और पानी के तेज बहाव में बच्ची बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची आरोपी जीवन निषाद की बेटी तराना निषाद बताई गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी बेटी की मौत के लिए पेट्रोल पंप प्रबंधन को जिम्मेदार मानता था। इसी आक्रोश में उसने पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल के CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद जीवन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने आगजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में माचिस और कपड़े जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

आधी रात पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश, पहले नोजल पर माचिस लगाई.. नाकाम हुआ तो दो बाइक फूंक दी-VIDEO

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *