Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
आरंग में दंपती की हत्या
Spread the love

आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबीरा में दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में रहने वाले सदाशी राम साहू (65) और उनकी पत्नी आसबती साहू (62) के शव गुरुवार को उनके घर के अलग-अलग कमरों में मिले। दोनों के शरीर पर धारदार एवं ठोस वस्तु से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 331(7) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पड़ोसी ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे पड़ोसी आसबती साहू को मजदूरी की रकम देने उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने दरवाजा खटखटाकर आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे को हल्का धक्का देने पर वह खुल गया। घर के अंदर जाने पर कमरे के बाहर खून के धब्बे दिखाई दिए। कमरे में पहुंचने पर सदाशी राम साहू पलंग पर खून से लथपथ मृत अवस्था में मिले।

इसके बाद सालिकराम साहू ने तत्काल गांव के सरपंच को घटना की जानकारी दी। सरपंच और पंचायत सचिव सोहन तारक के साथ घर पहुंचने पर दूसरे कमरे में आसबती साहू का शव मिला। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दो दिन से बंद था घर का दरवाजा

बताया जा रहा है कि सदाशी राम साहू को गांव के लोगों ने आखिरी बार 6 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे देखा था। इसके अगले दिन 7 अक्टूबर को दंपती के घर का दरवाजा बंद रहा और वे बाहर दिखाई नहीं दिए। 8 अक्टूबर को पड़ोसी के घर पहुंचने पर इस घटना का खुलासा हुआ।

खेती-किसानी करते थे दंपती

सदाशी राम साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू गांव में रहकर खेती-किसानी करते थे। दंपती के दो बेटे रायपुर में रहते हैं, जबकि उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। गांव में दंपती की हत्या की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल है।

डॉग स्क्वाड और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

आरंग थाना क्षेत्र का मामला
आरंग थाना क्षेत्र का मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरंग पुलिस ने डॉग स्क्वाड और FSL टीम को मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

आरंग पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 331(7) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और आरोपी की पहचान भी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा ब्रेकिंग: शिक्षक हत्याकांड का खुलासा, 30 लाख की उधारी और 3 महीने से ब्याज नहीं मिलने पर हत्या, हाथौड़ा से सिर कुचला

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *