Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
AAP Protest
Spread the love

नवापारा-राजिम। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी AAP ने रायपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। महिला थाना चौक के पास आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव किया। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

AAP Protestप्रदर्शन में रायपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं AAP नेता मोहन चक्रधारी भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की मांगों का समर्थन किया।

AAP ProtestAAP नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान एसआईआर, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी रखी गई है।

मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना जरूरी – मोहन

प्रदर्शन में मोहन चक्रधारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें मतदाता का विश्वास सर्वाेपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी या प्रक्रिया को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब पारदर्शी तरीके से दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि AAP का प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ व्यक्तिगत अभियान नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर है। उनका कहना था कि मतदाता को यह भरोसा होना चाहिए कि उसका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित है और उसके मताधिकार पर किसी तरह का संकट नहीं है।

आप के अनुसार प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

लोकतंत्र और चुनाव प्रणाली की रक्षा को लेकर AAP का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे व जांच की मांग

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *