Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या
Spread the love

गरियाबंद। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जरहीडीह निवासी रामकुमार नेताम अपनी पत्नी मल्लिका नेताम के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात पर 21 सिंतबर को दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आकर रामकुमार नेताम ने अपनी पत्नी के साथ बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई।

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्यासूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में आरोपी पति रामकुमार नेताम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाई ने कहा- पहले भी करता था मारपीट

मृतका के भाई सौरभ मरकाम ने बताया कि मल्लिका उसकी बड़ी बहन थी और उसकी शादी रामकुमार नेताम से करीब 13 वर्ष पहले हुई थी। सौरभ का आरोप है कि रामकुमार लगातार उसकी बहन के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर पहले भी उसके साथ मारपीट करता था। सोमवार 21 सितंबर को भी चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद हुआ और मारपीट के बाद उसकी बहन की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने BNS की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी रामकुमार नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, मारपीट की पूरी परिस्थितियां क्या थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद ब्रेकिंग: शारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, सिर पर बीयर की बोतल से किया वार, मौके पर दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *