नवापारा थाना Nawapara Thana
Spread the love

नवापारा इलाके के रिसॉर्ट में कमरे की बुकिंग को लेकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 कमरे बुक कराने के बाद करीब 30 से 34 लोगों का समूह रिसॉर्ट पहुंचा और सभी के लिए एक ही स्थान पर कमरे की मांग करने लगा। जब ऐसा संभव नहीं हुआ तो आरोपियों ने रिसॉर्ट के कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए होटल में तोड़फोड़ कर दी। मामला गोबरा नवापारा थाना अंतर्गत क्षेत्र चम्पारण चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चम्पारण निवासी चिनमय, जो जौंदा स्थित बैकुंठ रिसॉर्ट के सेल्स मैनेजर का काम करता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि आशीष अग्रवाल ने 26 जून के लिए रिसॉर्ट में 10 कमरों की बुकिंग कराई थी। बुकिंग के समय ही उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया गया था कि सभी कमरे एक ही ब्लॉक या एक ही स्थान पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। साथ ही कौन-कौन से कमरे उनके लिए आरक्षित किए गए हैं, इसकी जानकारी भी दे दी गई थी।

शिकायत के अनुसार, 26 जून को दोपहर करीब 1.30 बजे आशीष अग्रवाल अपने परिजनों और मित्रों के साथ रिसॉर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने सभी मेहमानों के लिए एक ही जगह कमरे देने की मांग की। जब कर्मचारियों ने पहले से दी गई जानकारी का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, तो आरोपी पक्ष भड़क गया।

कर्मचारियों से की मारपीट

आरोप है कि आशीष अग्रवाल और उसके साथियों ने कहा कि यदि एक ही जगह कमरे नहीं दिए गए तो वे अन्य कमरों में ठहरे मेहमानों को जबरन बाहर निकाल देंगे और खुद वहां ठहर जाएंगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सेल्स मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों और महिला स्टाफ के साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

नवापारा थाना Nawapara Thanaशिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने रिसॉर्ट में रखे सजावटी सामान, वॉल लाइट, कंप्यूटरीकृत डिस्प्ले, मुख्य गेट के पास लगी प्रतिमा (स्टैच्यू) और फूलदानों को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद रिसॉर्ट प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर विस्तार WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू बस ने युवक को रौंदा, बस के अगले हिस्से में फंसे शव और बाइक

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *