प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण रविवार को अभनपुर के शक्तिकेंद्र क्रमांक-02, बूथ क्रमांक-211, वार्ड क्रमांक-10 में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री (रायपुर ग्रामीण) संचित तिवारी उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल महामंत्री सूरजलाल साहू, शक्तिकेंद्र संयोजक लौटन गिलहरे, सह संयोजक सागर साहू, पार्षद रूपनारायण साहू, पार्षद मीना साहू, वरुण राठी, राजा राय, बूथ अध्यक्ष धनेश्वर साहू, बूथ अध्यक्ष सागर बारले, रामचरण चक्रधारी, बूथ अध्यक्ष देवनारायण साहू, रामा साहू, आकाश साहू, लाला भैया, दिनेश साहू तथा सुयश गिरेपुंजे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा कार्यक्रम में उठाए गए विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि वार्ड की माता-बहनों एवं महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
दादरझोरी में भी किया प्रसारण
अभनुपर ब्लॉक के ग्राम दादरझोरी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डामनलाल साहू, महामंत्री चेतन साहू, दरवन साहू, सुकलाल साहू, सेवती बाई साहू (उपाध्यक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला दादरझोरी), कीर्ति साहू, डॉ. सोनाऊ साहू, किसान मोर्चा मंडल के दूजराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबर विस्तार WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

