Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
दो युवक साइकिल समेत बहे
Spread the love

गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नदी-नाले और एनीकट उफान पर हैं। इसी बीच शनिवार सुबह करीब 8 बजे छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैरा और नवापारा के बीच नाला पार करते समय दो युवक साइकिल समेत तेज बहाव में बह गए। हादसे में एक युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि दूसरा युवक तेज बहाव में बहने के बाद अब तक लापता है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दो युवक साइकिल समेत बहेजानकारी के मुताबिक दिगेश्वर यादव (30 वर्ष) और पीतांबर यादव (23 वर्ष) दोनों गाय चराने का काम करते हैं। दोनों किसी काम से भैरा गांव गए थे और साइकिल से नवापारा लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों गांवों के बीच स्थित नाला पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और साइकिल समेत पानी में बहने लगे।

एक युवक बाहर निकला, दूसरा तेज बहाव में बहा

दो युवक साइकिल समेत बहेहादसे के दौरान पीतांबर यादव किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहा। वहीं दिगेश्वर यादव तेज बहाव में बह गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना छुरा पुलिस को दी और अपने स्तर पर तलाश शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस और गरियाबंद से SDRF की टीम मौके के लिए पहुंच गई है। की टीम ने लापता दिगेश्वर यादव की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

24 घंटे में पानी में बहने की दूसरी घटना

गरियाबंद जिले में तेज बारिश के बीच 24 घंटे के भीतर पानी में बहने की यह दूसरी घटना सामने आई है। इससे एक दिन पहले पांडुका क्षेत्र के ग्राम कोपरा में पैरी नदी पर बने एनीकट को पार करने की कोशिश के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था।

एनीकट पार करते पैरी नदी में बहा युवकशुक्रवार सुबह कोपरा स्थित पैरी नदी के एनीकट को पार करने की कोशिश में युवक अचानक तेज धार की चपेट में आ गया। युवक ने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन बहाव इतना तेज था कि लोगों के बचाने के प्रयास के बावजूद वह देखते ही देखते नदी में ओझल हो गया। रेस्क्यू टीम द्वारा कई घंटों तक तलाश के बावजूद युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

उफनते नदी-नालों ने बढ़ाया खतरा

दो युवक साइकिल समेत बहेलगातार बारिश के कारण जिले के नदी-नाले और एनीकट उफान पर हैं। कई स्थानों पर पानी का बहाव इतना तेज है कि उन्हें पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आवागमन के लिए नाला और एनीकट पार करने का जोखिम उठा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव के दौरान नदी, नाला या एनीकट पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें।

छुरा से किशन सिन्हा की रिपोर्ट

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम ब्रेकिंग: पैरी नदी के तेज बहाव में बहा युवक, एनीकट पार करने की कोशिश करते डूबा, SDRF और पुलिस तलाश में जुटी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *