Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
दो युवक साइकिल समेत बहे
Spread the love

छुरा। गरियाबंद जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच छुरा थाना क्षेत्र के मुड़ागांव-भैरा-नवापारा मार्ग पर शनिवार सुबह पुलिया पार करते समय तेज पानी के बहाव में बहकर लापता हुए 32 वर्षीय दिगेश्वर यादव का शव करीब 24 घंटे बाद रविवार सुबह घटनास्थल से 3 से 4 किलोमीटर दूर झाड़ीदार स्थान पर बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिया पार करते समय हुआ हादसा

दो युवक साइकिल समेत बहेजानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे दिगेश्वर यादव पिता संत राम यादव, अपने चचेरे भाई पीतांबर यादव के साथ ग्राम भैरा से साइकिल से नवापारा की ओर लौट रहे थे। दोनों गांव में चरवाही का काम करते हैं। इसी दौरान मुड़ागांव-भैरा-नवापारा मार्ग पर स्थित जर्जर पुलिया पार करते समय पुलिया में बने गड्ढे में दिगेश्वर फंस गए और अचानक तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर साइकिल समेत बह गए।

हादसे के दौरान पीतांबर यादव किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहा। वहीं दिगेश्वर तेज बहाव में बह गए। घटनास्थल से उनकी साइकिल बरामद की गई थी।

दिनभर चला रेस्क्यू, नहीं मिला सुराग

दो युवक साइकिल समेत बहेघटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और छुरा पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस तथा गरियाबंद से पहुंची SDRF टीम ने लापता युवक की तलाश शुरू की। शनिवार को देर शाम तक पुलिया से लेकर आसपास के नाले, झाड़ियों और गड्ढों में सघन खोजबीन की गई, लेकिन दिगेश्वर का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने रात में बैठक कर रविवार सुबह दोबारा व्यापक स्तर पर तलाश करने का निर्णय लिया।

3 से 4 किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

दो युवक साइकिल समेत बहेरविवार सुबह ग्रामीण अलग-अलग समूहों में संभावित स्थानों पर तलाश करने निकले। इसी दौरान घटनास्थल से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर एक छोटे से झाड़ीदार स्थान पर पानी के बहाव में फंसा दिगेश्वर का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना छुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

पत्नी और दो बच्चों के सिर से उठा साया

ग्रामीणों ने बताया कि दिगेश्वर यादव गांव में चरवाही का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीज पर्व की खुशियां मातम में बदल गई है।

पुलिया के स्थायी निर्माण की मांग

दो युवक साइकिल समेत बहेग्रामीणों के अनुसार मुड़ागांव-भैरा-नवापारा मार्ग की उक्त पुलिया लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। ग्राम पंचायत द्वारा समय-समय पर मरम्मत कराई जाती रही है, लेकिन स्थायी निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में यहां पानी का तेज बहाव होने पर स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के नव निर्माण की मांग कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। दिगेश्वर की मौत के बाद ग्रामीणों ने एक बार फिर पुलिया का स्थायी निर्माण कराने के साथ ही ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

छुरा से किशन सिन्हा की रिपोर्ट

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

छुरा ब्रेकिंग: नाला पार करते दो युवक साइकिल समेत बहे, एक सुरक्षित, दूसरा लापता; SDRF ने शुरू किया रेस्क्य

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *