एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह
Spread the love

नवापारा-राजिम। नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा में शुक्रवार को मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू की उपस्थिति रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, नवल साहू, कन्हैया (फेकनू साहू), मुकुंद मेश्राम एवं गुलाब राव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रवि सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शहरों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। गोबरा-नवापारा में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवमनोनीत एल्डरमेन नगर विकास और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

जनसेवा और विकास के लिए संकल्प

एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोहनवनियुक्त एल्डरमेनों ने कहा कि वे नगर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका प्रशासन की ओर से सभी एल्डरमेनों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में सभापति सचिन सचदेव, जागेश्वर यादव, पूजा कंसारी, पार्षद रवि साहू, नम्मू नारायण ध्रुव, जीना निषाद, लोमेश्वरी साहू, रामरतन निषाद, तरुण कंसारी, दीपाली राजपूत, अर्जुन साहू, अजय साहू, हेमंत साहनी के अलावा सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश ढीढी, किसान नेता चंद्रिका साहू, परदेसीराम साहू, मनीष देवांगन, बॉबी चावला, देवेंद्र सेन, पद्मिनी सोनी, नीता धीवर, धनमती साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं अनेक जनप्रतिनिधि गण का उपस्थित थे।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, पार्टी में उत्साह का माहौल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *