Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
जेल कैफे में मिला युवक का शव
Spread the love

धमतरी। शहर के बिलाई माता रोड पर स्थित ‘जेल कैफे’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूसरी मंजिल पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान रिसाईपारा निवासी प्रियांशु ठाकुर के रूप में हुई है। प्रियांशु इसी कैफे में कर्मचारी के तौर पर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फंदे पर लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, प्रियांशु ठाकुर 12 सितंबर को रोज की तरह कैफे में काम करने पहुंचा था। बाद में जब अन्य कर्मचारी कैफे की दूसरी मंजिल पर पहुंचे, तो वहां प्रियांशु का शव मिला। घटना की जानकारी तत्काल कैफे संचालक और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और एफएसएल टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

जांच में जुटी पुलिस

जेल कैफे में मिला युवक का शवपुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की मौत को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

कैफे संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कैफे संचालक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस युवक की मौत से जुड़े हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। युवक की अचानक मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: गले पर मिले निशान से हत्या की आशंका, पति बोला-फांसी लगाकर दी जान

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *