File Photo RobberyFile Photo प्रतीकात्मक फोटो
Spread the love

रायपुर से काम खत्म कर अपने गांव लौट रहे दो युवकों से चाकू की नोक पर नगदी और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पांच युवकों ने सुनसान सड़क पर वारदात को अंजाम देते हुए दोनों पीड़ितों से नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

6 जुलाई की घटना

जानकारी के अनुसार पांडुका क्षेत्र के ग्राम कुरूद नारायण साहू रायपुर के पंडरी स्थित बिग स्टूडियो में काम करता है। उसके साथ गांव का ही गोपीचंद साहू भी उसी संस्थान में कार्यरत है। बताया गया है कि 6 जुलाई 2026 की रात दोनों युवक मोटरसाइकिल से रायपुर से अपने गांव कुरूद लौट रहे थे। रात करीब 9.10 बजे जब वे अभनपुर-राजिम मार्ग पर गातापार बड़े नहर पुल के पास पहुंचे, तभी सड़क पर खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।

दो मोबाइल और 35 हजार से अधिक लेकर भागे

आरोप है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर दोनों को धमकाया और नारायण साहू से मोबाइल तथा उसकी शर्ट की जेब में रखे 15 हजार रुपये, जबकि गोपीचंद साहू से मोबाइल और 14,500 रुपये लूट लिए। इस तरह आरोपियों ने कुल 35,500 रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन छीन लिए।

वारदात के बाद तीनों आरोपी काले रंग की एक्टिवा से अभनपुर की ओर भाग निकले। पीड़ितों ने बताया कि कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल पर दो अन्य युवक भी खड़े थे, जिनके साथी होने की आशंका है। सभी आरोपियों की उम्र करीब 19 से 20 वर्ष बताई गई है। घटना देर रात होने के कारण दोनों युवक सीधे अपने गांव चले गए और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद 11 जुलाई को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: नाबालिग समेत तीन बाइक चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *