नवापारा के बस स्टैण्ड स्थित मां कर्मा मंदिर परिसर में परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परिक्षेत्र अध्यक्ष रमेश साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामय समारोह में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज एवं क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा समाजसेवियों का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
विभिन्न पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
समारोह में जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष हीरामन साहू, उपाध्यक्ष पोषण साहू, धनमती साहू, संगठन सचिव योगेश कुमार साहू, सरस्वती साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, उपाध्यक्ष आलोक साहू, शारदा साहू, संगठन सचिव रमेश साहू, गीता साहू, नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा की अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, कन्हैया साहू, नवल किशोर साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, पेंशनर्स समाज के तहसील अध्यक्ष रविशंकर साहू, हरिराम साहू एवं भरोसी साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया।
समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान
इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि साहू समाज अपनी एकता, संगठन और सेवा भावना के लिए सदैव पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि समाज शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हुए निरंतर प्रगति कर रहा है। ऐसे सम्मान समारोह समाज में आपसी विश्वास, भाईचारा और संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों और समाज के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कई क्षेत्रों के पदाधिकारियों का भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम में तहसील साहू संघ तिल्दा के अध्यक्ष मनीराम साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. शिव साहू, परिक्षेत्र साहू समाज रीवा के अध्यक्ष थान सिंह साहू, सरारीडीह के अध्यक्ष डागेश्वर साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के पूर्व उपाध्यक्ष नूतन साहू, नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू, नगर साहू संघ नवापारा के पूर्व अध्यक्ष मेघनाथ साहू, जिला रायपुर ग्रामीण के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, नवापारा सोसायटी अध्यक्ष छन्नूलाल साहू, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू, पिपरौद परिक्षेत्र के अध्यक्ष पारस मणि साहू, चंपारण परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष रामकुमार हिरवानी, संगठन सचिव भुवनलाल साहू तथा सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश ढीढी सहित अनेक अतिथियों का सम्मान किया गया।
समाजिकबंधुओं का रहा विशेष योगदान
समारोह को सफल बनाने में संगठन सचिव ठाकुर राम साहू, सचिव गैंद लाल साहू, उपाध्यक्ष भागवत साहू, दुकलहीन साहू, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष लोकिन अर्जुन साहू, नंदिनी साहू, अनसुईया साहू, कोषाध्यक्ष लखन साहू, वरिष्ठ कन्हैया गुरु, मंदिर समिति के अध्यक्ष रज्जु गुरु, कोषाध्यक्ष चम्पू साहू, मानिकपन, मया राम साहू, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डिगेश्वर साहू, सचिव कोमल साहू, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष प्रतीक साहू, दाऊ साहू, गजेंद्र साहू, लक्की, तेजेश्वर, चेतन सहित समाज के वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति एवं समाजिक बंधुओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ एक्सीलेंस अवार्ड-2026 में प्रतिभाओं का सम्मान, नृत्य से रैंप वॉक तक दिखा हुनर का जलवा

