Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
मवेशियों की सुरक्षा Gariaband
Spread the love

गरियाबंद। सड़क पर बेसहारा घूमने वाले मवेशियों की सुरक्षा और रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से मेसर्स सुभाष कुमार अग्रवाल कंपनी ने सराहनीय पहल शुरू की है। कंपनी की ओर से सड़क पर घूमने वाले मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाई जा रही है, ताकि रात में वाहन चालकों को दूर से ही मवेशियों की मौजूदगी दिखाई दे सके।

मवेशियों की सुरक्षा Gariabandरात के अंधेरे में जब किसी वाहन की हेडलाइट की रोशनी मवेशियों पर पड़ेगी, तो उनके गले में लगी रेडियम पट्टी रोशनी को रिफ्लेक्ट करेगी। इससे वाहन चालकों को सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी का पहले ही पता चल सकेगा और वे समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिल सकती है।

मवेशियों के साथ वाहन चालकों की सुरक्षा का भी प्रयास

कंपनी की इस पहल को जनहित, सड़क सुरक्षा और गौधन संरक्षण से जुड़ा प्रयास माना जा रहा है। सड़क पर अचानक मवेशियों के आ जाने से अक्सर वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा पैदा होता है। ऐसे में रेडियम पट्टी मवेशियों को रात में अधिक दृश्य बनाने का एक सरल उपाय है। कंपनी का कहना है कि सड़क और विकास कार्यों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले लोगों और बेजुबान जीवों की सुरक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है।

कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

मवेशियों की सुरक्षा Gariabandइस पहल के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर अमन कुमार दुबे, वरिष्ठ स्ट्रक्चर इंजीनियर पुष्पराज पटेल, एचआर एडमिन अमित दुबे, स्ट्रक्चर इंजीनियर सतेंद्र पटेल, लैब प्रभारी मुकेश यादव, स्ट्रक्चर इंजीनियर प्रियांशु मिश्रा एवं स्टोर प्रभारी विकाश पटेल सहित कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

आवारा मवेशियों के मुद्दे पर गरमाई नवापारा की राजनीति, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने अध्यक्ष पर साधा निशाना

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *