नवापारा-राजिम। शारदीय क्वार नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राम जानकी दुर्गा उत्सव समिति, नवापारा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ जनसेवा की सराहनीय पहल की गई। समिति के तत्वावधान में MGM हॉस्पिटल के विशेष सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की गई। साथ ही मोतियाबिंद की पहचान, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में MGM हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आंखों की देखभाल और उपचार से संबंधित आवश्यक सलाह दी। शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।
डॉक्टरों का गुलाब के बुके से किया सम्मान
शिविर के प्रारंभ में श्री राम जानकी दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने MGM हॉस्पिटल से पहुंचे चिकित्सकों का गुलाब के बुके भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद नेत्र परीक्षण शिविर की गतिविधियां प्रारंभ हुईं। नगर के नागरिकों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
नवरात्रि के दौरान आयोजित इस शिविर ने धार्मिक उत्सव के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता दी। समिति की इस पहल से अनेक लोगों को आंखों की जांच, मोतियाबिंद की पहचान और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिली।
श्री राम जानकी दुर्गा उत्सव समिति ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए MGM हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम और सहभागी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने जनसेवा के इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ने लगाया महास्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर





