NTA Officials Dismissed
Spread the love

नई दिल्ली। देशभर में लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, NTA के 47 अधिकारियों (NTA Officials Dismissed) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि कई अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक (क्रिमिनल) मामले दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है। इसे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता बहाल करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

NTA Officials Dismissed: समाचार एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई केवल अधिकारियों को हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि NTA के पूरे ढांचे (Structure) में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य भविष्य में किसी भी राष्ट्रीय परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं की संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है।

NTA में होगा बड़ा बदलाव, बदलेगी पूरी व्यवस्था

NTA Officials Dismissed: सरकारी सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी के प्रशासनिक ढांचे से लेकर परीक्षा संचालन तक कई स्तरों पर सुधार किए जाएंगे। परीक्षा प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा और ऐसा ‘‘लीक-प्रूफ’’ परीक्षा तंत्र विकसित किया जाएगा, जिससे प्रश्नपत्र लीक होने की संभावना लगभग समाप्त हो सके।

इसके साथ ही परीक्षा से जुड़े कई कार्यों के लिए अपनाई गई आउटसोर्सिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। सरकार का मानना है कि बाहरी एजेंसियों की जवाबदेही तय किए बिना परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाया जा सकता।

दोषी अधिकारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

NTA Officials Dismissed: सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों की भूमिका जांच में संदिग्ध पाई गई है, उनके खिलाफ केवल विभागीय कार्रवाई ही नहीं, बल्कि क्रिमिनल केस भी दर्ज किए जाएंगे। इससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि सरकार पेपर लीक जैसे मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही या मिलीभगत को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

शिक्षा मंत्रालय में भी हुए बड़े बदलाव

NTA में यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली थीं। इसे भी परीक्षा सुधार अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

UPSC के जरिए होगी नई भर्ती

NTA को अधिक पेशेवर और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एजेंसी ने UPSC के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल के माध्यम से भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

  • 4 वरिष्ठ पेशेवर (General Manager) पदों पर सीधी भर्ती होगी।
  • 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
  • तकनीकी विशेषज्ञों को जोड़कर परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाया जाएगा।

NEET विवाद के बाद सरकार पर बढ़ा था दबाव

NTA Officials Dismissed: गौरतलब है कि NEET-UG पेपर लीक मामले के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों का भारी आक्रोश देखने को मिला था। दिल्ली सहित कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए और परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग उठी। विपक्ष ने भी सरकार को घेरा था, जिसके बाद केंद्र ने परीक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू की।

देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं की जिम्मेदारी NTAके पास

NTA Officials Dismissed: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) देश की कई प्रमुख परीक्षाओं का आयोजन करती है। इनमें NEET-UG (National Eligibility cum Entrance Test-Undergraduate), JEE Main (Joint Entrance Examination Main), CUET (Common University Entrance Test), UGC-NET (University Grants Commission National Eligibility Test) सहित करीब 15 से 20 राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं में हर वर्ष लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं, इसलिए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

विशेषज्ञों की सिफारिशों पर होगा अमल

NTA Officials Dismissed: सरकार ने संकेत दिए हैं कि परीक्षा सुधारों के लिए गठित विशेषज्ञ समिति (Expert Committee) की सिफारिशों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी, डिजिटल सुरक्षा, जवाबदेही तय करने की नई व्यवस्था और मजबूत तकनीकी इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे उपाय शामिल हो सकते हैं।

सबसे बड़ा रीस्ट्रक्चरिंग माना जा रहा फैसला

NTA Officials Dismissed: विशेषज्ञों का मानना है कि यदि प्रस्तावित सभी सुधार लागू होते हैं, तो यह NTA की स्थापना के बाद सबसे बड़ा संस्थागत बदलाव (Restructuring) होगा। इससे न केवल परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, पुलिस के लिखित आश्वासन पर बनी सहमति, 7 दिन में BJP नेताओं पर FIR का आश्वासन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *