असम। नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी विधानसभा क्षेत्र के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर Congress Convoy Attack पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत कई नेता मौजूद थे। घटना में कुछ वाहनों के शीशे टूटने की जानकारी सामने आई है।
काले झंडे और ‘गो बैक’ के नारों के बाद बढ़ा विवाद
Congress Convoy Attack: कांग्रेस नेताओं का काफिला समागुड़ी क्षेत्र के लारीरमुख में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान बरमा इलाके में कुछ लोगों ने कथित तौर पर काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक’ के नारे लगाए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और काफिले की कुछ गाड़ियों पर पत्थर तथा अन्य वस्तुएं फेंके जाने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
पुलिस और CRPF ने संभाला मोर्चा
Congress Convoy Attack: स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और CRPF के जवानों ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। सुरक्षाबलों पर भी पथराव की सूचना सामने आई है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा घेरे में वहां से निकाला गया। घटना में कितने लोग घायल हुए और संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा, इसकी पूरी जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी थी।
कांग्रेस ने भाजपा समर्थकों पर लगाया आरोप
Congress Convoy Attack: घटना के बाद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि जिस वाहन में वह और भूपेश बघेल सवार थे, उस पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से सूचना दी गई थी, लेकिन स्थिति बिगड़ने दी गई। कांग्रेस ने घटना के लिए भाजपा समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस के अनुसार, AICC सचिव मनोज चौहान को भी चोट लगी है और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा सहित कुछ नेताओं के वाहनों को नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस नेता मीरा बोरठाकुर ने घटना को लेकर नगांव सदर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।
Congress Convoy Attack: हालांकि, घटना की शुरुआत किस पक्ष की कार्रवाई से हुई और पथराव के लिए कौन जिम्मेदार था, इस संबंध में अभी स्पष्ट नहीं हुई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से घटना को लेकर अलग-अलग आरोप सामने आए हैं।
6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को आएगा परिणाम
Congress Convoy Attack: नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है। यह सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। कांग्रेस ने उपचुनाव में पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से देबाशीष शर्मा चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान हुई इस घटना के बाद नगांव में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और प्रशासन के सामने चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ गई है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






