गरियाबंद। राष्ट्रीय एकता दिवस National Unity Day के अवसर पर जिला पुलिस गरियाबंद द्वारा पुलिस लाइन में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने के साथ ही लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
सामाजिक सद्भाव और अनुशासन का दिया संदेश
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ National Unity Day का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर दौड़ लगाई और समाज को एकता, अनुशासन तथा सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय एकता National Unity Day की भावना को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना भी रहा। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया कि आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से ही एक मजबूत, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
जिला पुलिस गरियाबंद की इस पहल के माध्यम से नागरिकों को फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p





