सुरक्षा गार्ड की हत्या
Spread the love

बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात सुरक्षा गार्ड (Security Guard) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर चार बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर फरार बाल अपचारियों की तलाश तेज कर दी गई है। घटना बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के ग्राम अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खाण्डे पिता फेंकूलाल खाण्डे (42 वर्ष) बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार (Security Guard) (सुरक्षा गार्ड) के रूप में पदस्थ थे। रविवार रात ड्यूटी के दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि (Security Guard)  नरेंद्र कुमार खाण्डे के हाथ-पैर गमछे से बांध दिए गए थे। उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चार बाल अपचारी फरार

सुरक्षा गार्ड की हत्या
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात में बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध चार बाल अपचारियों की संलिप्तता सामने आ रही है। इनमें तीन रायगढ़ जिले और एक कोरबा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। सभी गंभीर अपराधों के मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह (Security Guard) में रखे गए थे। जानकारी यह भी सामने आई है कि इनमें से एक की उम्र 20 वर्ष पूरी हो चुकी थी और उसे जल्द ही केंद्रीय जेल भेजा जाना था।

आरोप है कि चौकीदार की हत्या (Security Guard) करने के बाद चारों बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में कई विशेष टीमें गठित कर व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। (Security Guard) घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले सबूतों और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

कलेक्टर और एसएसपी पहुंचे मौके पर

सुरक्षा गार्ड की हत्या
मौके पर पहुंचे कलेक्टर-SP

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच टीम को हर पहलू की गहन जांच के निर्देश दिए।

तबादले की मांग को लेकर परिजनों का आरोप

सुरक्षा गार्ड की हत्या
कलेक्टर ने परिजनों से की चर्चा

मृतक के परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि (Security Guard) नरेंद्र कुमार खाण्डे लंबे समय से अपने तबादले की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते उनका तबादला कर दिया जाता तो शायद यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार चारों बाल अपचारियों की तलाश लगातार जारी है।

इस सनसनीखेज घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चार गंभीर अपराधों में निरुद्ध बाल अपचारी एक सुरक्षा गार्ड (Security Guard) की हत्या कर संस्थान से कैसे फरार हो गए, यह जांच का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जन्मदिन की रात प्रेमिका को बुलाया, संबंध बनाने के बाद कर दी हत्या, शव को रेत में दफनाया; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *