Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
लापता छात्रा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

राजिम। करीब 40 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा की तलाश आखिरकार बस्तर में जाकर खत्म हुई। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से 20 अगस्त को लापता हुई कक्षा 12वीं की छात्रा को पुलिस ने बस्तर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दीपक यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस टीम छात्रा तक पहुंची। बेटी के लंबे समय से लापता रहने के कारण परेशान परिजनों को उसके मिलने से राहत मिली है।

शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपक यादव पर नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। छात्रा के लापता होने की सूचना के बाद से ही फिंगेश्वर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही थी।

मोबाइल लोकेशन ने खोला रास्ता

लापता छात्रा बरामद, आरोपी गिरफ्तारजांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। मोबाइल लोकेशन से मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम बस्तर जिले पहुंची, जहां से छात्रा को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांग पर भेज दिया है। बरामद नाबालिग छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में नवप्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमंत साहू और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस की टीम आगे जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम ब्रेकिंग: पैरी नदी में 4 दिन से लापता युवक का शव मिला, झाड़ियों के बीच फंसा था शव; शिनाख्त में जुटी पुलिस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *