Wedding in jail
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से प्रेम, कानून और न्यायिक प्रक्रिया का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिस युवती की शिकायत पर एक युवक रेप के मामले में जेल पहुंचा, उसी युवती ने बाद में अदालत से गुहार लगाकर उससे शादी कर ली। कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय जेल परिसर में दोनों ने वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। शादी के बाद दूल्हे को दोबारा जेल बैरक में भेज दिया गया। यह अनोखी शादी बस्तर समेत छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पेट्रोल पंप पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी

जानकारी के अनुसार, परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव निवासी सुरेश सेठिया और मनमती कश्यप जगदलपुर के एक पेट्रोल पंप पर साथ काम करते थे। इस बीच दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति होने और पारिवारिक विरोध के कारण रिश्ते में दरार आ गई।

शादी से इनकार के बाद दर्ज हुआ केस

युवती का कहना है कि सुरेश ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में परिवार के दबाव में विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने उसके खिलाफ परपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह पिछले करीब सात महीने से केंद्रीय जेल में बंद था।

जेल में युवक से मिलने जाती थी युवती

Wedding in jailजेल में बंद रहने के दौरान भी युवती उससे मिलने जाती रही। बाद में उसने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में आवेदन देकर कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अपनी इच्छा से विवाह करना चाहते हैं। अदालत ने मामले पर विचार करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस और जेल प्रशासन को विवाह संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जेल में सजा मंडप, सलाखों के बीच सात फेरे

Wedding in jailकोर्ट के आदेश के बाद जगदलपुर केंद्रीय जेल परिसर में मंडप सजाया गया। पुलिस, जेल अधिकारियों, अधिवक्ताओं और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में सुरेश और मनमती ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह की सभी रस्में जेल परिसर में ही पूरी की गईं। शादी के बाद सुरेश को फिर से जेल बैरक में भेज दिया गया। उसकी रिहाई अब मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संभव होगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप; विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से हुआ पोस्टमार्टम

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *