मगरलोड में दो बाइकों की भीषण टक्कर
Spread the love

मगरलोड:- धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में बड़े भाई के निधन की खबर सुनकर घर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जिस घर में पहले से बड़े भाई के निधन का मातम पसरा था, वहीं अब पति-पत्नी की एक साथ मौत की खबर पहुंचते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी शोक की लहर है।

मगरलोड में दो बाइकों की भीषण टक्कर
बाइक हुआ क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें बड़े भाई के निधन की सूचना मिली। दोनों तत्काल बाइक से अपने गांव धनोरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी और खड़मा के बीच उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

मगरलोड में दो बाइकों की भीषण टक्करटक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेमलाल नेताम और उनकी पत्नी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मगरलोड में दो बाइकों की भीषण टक्करइस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परिवार बड़े भाई के निधन के दुख से उबर भी नहीं पाया था कि कुछ ही घंटों बाद प्रेमलाल और उनकी पत्नी की मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। एक ही दिन में परिवार के तीन सदस्यों के चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धनोरा सहित आसपास के गांवों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार तीन बच्चों को रौंदा, सगे भाई-बहन की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *