हेडमास्टर की अश्लील हरकत
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय के हेडमास्टर ने स्कूल समय के दौरान बच्चों की मौजूदगी में अशोभनीय एवं अश्लील हरकत की। मामले की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और इसका वीडियो बना लिया।

बच्चों ने बताई आपबीती, परिजन पहुंचे स्कूल

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं स्कूल में मौजूद थे। इसी दौरान बच्चों ने प्रधानपाठक को कपड़े उतार के आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया। उनकी हरकतों से छात्र-छात्राएं घबरा गए और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए।

परिजनों ने बनाया वीडियो

आरोप है कि स्कूल पहुंचने पर परिजनों ने प्रधानपाठक को आपत्तिजनक अवस्था में देखा और उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाए जाने की भनक लगते ही प्रधानपाठक ने जल्दबाजी में कपड़े पहन लिए। इसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने हिरासत में लिया, मामला दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानपाठक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना के बाद गांव में भारी नाराजगी का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक बच्चों के साथ थाने पहुंचे तथा आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों के सुरक्षित भविष्य का स्थान है और ऐसी घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देने वाली हैं।

कलेक्टर ने दिए तत्काल जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने भी अलग से विभागीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

स्कूल के ऑफिस में छलके जाम? पढ़ाई छोड़ शराब पार्टी में जुटे शिक्षक, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए निर्देश

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *