Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
चुनरी यात्रा
Spread the love

नवापारा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गोबरा नवापारा नगर माता की भक्ति और आस्था में सराबोर है। इसी कड़ी में शीतलापारा नवयुवक दुर्गाेत्सव समिति के तत्वावधान में 16 अक्टूबर को भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। डीजे-धुमाल, माता के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर की विभिन्न गलियों से गुजरती चुनरी यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

चुनरी यात्रा की शुरुआत शीतलापारा स्थित दुर्गा पंडाल से हुई। यहां से श्रद्धालु सबसे पहले मां शीतला मंदिर पहुंचे, जहां महिलाओं ने माता को चुनरी अर्पित कर नगर और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मंगलकामना के लिए पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा तर्री रोड होते हुए गोड़पारा, काली माता मंदिर और कर्मा माता मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को भी चुनरी चढ़ाई गई। धार्मिक उत्साह के बीच यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।

जयकारों और जसगीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

नवरात्रि के दौरान शीतलापारा नवयुवक दुर्गाेत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों और जस झांकियों की प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे भव्य आगमन कार्यक्रम के साथ धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद लगातार विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

13 अक्टूबर को जय मईया महामाई जगराता ग्रुप, आमाकोनी महासमुंद द्वारा भक्तिमय जस जगराता की प्रस्तुति दी गई। वहीं, 14 अक्टूबर को ग्राम दुलना के जय माता दी संगम सेवा नवयुवक मंडल जस झांकी परिवार ने आकर्षक जस झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

15 अक्टूबर को पंचमी के अवसर पर मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान सुर श्रृंगार मानस परिवार, नवापारा द्वारा जस सेवा प्रस्तुत की गई। वहीं, 16 अक्टूबर को मां दुर्गा चौक स्थित शीतला मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। रात्रि में पारागांव, नवापारा (राजिम) के जय शारदा बाना जस परिवार गीत समिति ने जसगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

वार्डवासियों का मिल रहा सहयोग

दुर्गाेत्सव को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनमें श्यामू शर्मा, राघव सोनकर, अरुण साहू, खुशवंत सिंह ठाकुर, रामनारायण यादव, गोविंद साहू, अजय पटेल, पूनम साहू, शुभम देशमुख, वीरेन्द्र साहू, लोकेश साहू, मुकेश पटेल, शिवम साहू, सुमित सोनी, अविनाश साहू, मुकेश निषाद, अनूप देवांगन और अनिल देवांगन सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति, वरिष्ठजनों, व्यापारियों और समस्त वार्डवासियों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरबा रील पर बवालः सिगरेट और हथियार के साथ रील, हिंदू संगठनों की शिकायत; 5 युवतियों समेत 9 गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *