Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन
Spread the love

नवापारा। नगर देवांगन समाज की महिलाओं द्वारा 2 अगस्त को सावन के पावन अवसर पर हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन पर्व मनाया गया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं और वृक्षारोपण के माध्यम से सामाजिक एकता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाई स्कूल पिपरौद की प्राचार्या श्रीमती कृष्णा देवांगन थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बढ़ईपारा स्कूल की शिक्षिका श्रीमती मंजू देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवापारा स्टाफ नर्स श्रीमती यशोदा देवांगन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर देवांगन समाज के अध्यक्ष बुधराम देवांगन, खेलन देवांगन, महिला अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, सचिव रेखा देवांगन, उपाध्यक्ष शारदा देवांगन, रितु देवांगन, कोषाध्यक्ष रीना देवांगन, संरक्षक कुंती देवांगन एवं रुक्मणी देवांगन सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजनहरियाली महोत्सव के दौरान रस्साकशी, कुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाओ, मटका फोड़, बिंदी लगाओ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। जिसमें कुर्सी दौड़ में श्रीमती सरोज देवांगन ने प्रथम तथा श्रीमती सरोज भागवत देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में श्रीमती जानवी देवांगन और श्रीमती रीना देवांगन विजेता रहीं।

चम्मच दौड़ में श्रीमती कामिनी देवांगन प्रथम तथा श्रीमती जानवी देवांगन द्वितीय स्थान पर रहीं। बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन ने प्रथम और श्रीमती दीपा देवांगन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन प्रथम तथा श्रीमती इंदौतीन देवांगन द्वितीय रहीं। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में ममता देवांगन, पुष्पा देवांगन, गणेशिया देवांगन, सरोज देवांगन, रेणुका देवांगन, रीना देवांगन, बीना देवांगन, रुक्मणी देवांगन, रेखा देवांगन एवं ऋतु देवांगन की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल किया।

कार्यक्रम में वीणा देवांगन, मीना देवांगन, गणेश देवांगन, कला देवांगन, इंद्रोतीन देवांगन, पिंकी देवांगन, सरोज देवांगन, जय देवांगन, अजय देवांगन, रामकुमार देवांगन, मोहन देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन धनेश देवांगन ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम में रुद्राक्ष पौधारोपण अभियान: विधायक रोहित साहू बोले- विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *